उत्तराखण्ड
भीमताल: 13 वर्षीय नाबालिग के साथ दुष्कर्म, पुलिस ने बिहार के युवक को जेल भेजा।
भीमताल थाना क्षेत्र में शनिवार की रात एक नेपाल मूल की नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है। भीमताल पुलिस ने बिहार निवासी आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया।
थानाध्यक्ष संजीत राठौड़ ने बताया कि शनिवार की शाम नेपाल मूल निवासी 13 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म की शिकायत सामने आई थी। परिजनों की ओर से तहरीर दी गई थी। इस पर पुलिस ने आरोपी बिहार निवासी रवि गिरी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ पॉक्सो के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया।
आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। किशोरी का मेडिकल भी कराया गया है। नाबालिग के साथ दुष्कर्म की घटना के बाद से लोगों में नाराजगी है।