Connect with us

उत्तराखण्ड

डेंगू का लार्वा पनपाने वाले शाॅपिंग माॅल पर लगा 1.38 लाख रुपए का जुर्माना

देहरादून : नगर निगम ने डेंगू के लार्वा पनपाने वालें माॅल/टावरों के खिलाफ कार्यवाही का जारी रखा अभियान-वसूला रू 1,38,500/- का चालान

संटेरियो मॉल ,अशोक एसोसिएट, जनपथ शॉपिंग कंपलेक्स सहित कई प्रतिष्ठानों में हुई कार्रवाई

नगर आयुक्त मनुज गोयल के निर्देश पर डेंगू की रोकथाम के लिए माॅल/टावरों के बेसमेंट, छतों आदि का निरीक्षण करने के निर्देश नगर निगम के अधिकारियों को दिये गये हैं।

उप नगर आयुक्त, रोहिताश शर्मा के नेतृत्व में नगर निगम की टीम द्वारा घंटाघर से बल्लुपुर चोक से चकराता रेाड के बेसमेंट युक्त व्यवसायिक प्रतिष्ठानों के माॅल एवं टावरों में डेगू लार्वा का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान डेंगू लार्वा पाये जाने पर निम्न प्रतिष्ठानों का चालान किया गया।. 1. सुरेश कुमार के पार्किंग बेसेंमेंट का रू 5000/-।
2. कमल वाधवा फस्र्ट पराईज टावर का रू 20,000/-
3. प्रवीन कौशल रू0 2000/-
4. हर्ष आनन्द डब्ल्यू टावर शोरूम का रू 5,000/-।
5. अशोक एसोसियेट का रू 50,000/-
6. जनपथ शापिंग काम्पलेक्स के सभी दुकानदारेां को 5000/- के नोटिस दिये गये।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखण्ड

Trending News