उत्तराखण्ड
हल्द्वानी= पार्टी विरोधी गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई, भाजपा ने दो पदाधिकारी को किया पदमुक्त।

नैनीताल। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नैनीताल जिला संगठन ने अनुशासनहीनता पर कड़ा रुख अपनाते हुए दो वरिष्ठ पदाधिकारियों को पदमुक्त कर दिया है। भाजपा जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट ने जिला मंत्री प्रमोद बोरा और जिला उपाध्यक्ष लाखन निगल्टिया को पार्टी लाइन के खिलाफ कार्य करने के आरोप में तत्काल प्रभाव से पद से हटा दिया।
