Connect with us

उत्तराखण्ड

अल्मोड़ा=सड़क हादसे में भतरौंजखान में खाई में जा गिरी मैक्स, एक की मौत, जबकि 1 गंभीर रूप से घायल।

Ad

अल्मोड़ा जिले के भतरौंजखान में आज सुबह टाटा मैक्स गाड़ी अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। जिसमें एक की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया। घायल का रामनगर अस्पताल में उसका उपचार चल रहा है।

बुधवार की तड़के करीब 5:30 बजे के आसपास टाटा मैक्स संख्या UK-19TA-2494 जो दिल्ली सेदेघाट जा रही थी। जब टाटा मैक्स भतरौंजखान के पनुवाद्योखन के पास गोदी गांव के आसपास पहुंची तभी अचानक वह अनियंत्रित होकर खाई में गिरी। जिसमें वाहन चालक सुरेश पुत्र बहादुर राम घायल हो गया। जबकि उसके साथ बैठे मोहित कुमार पुत्र चंदन निवासी ग्राम टिमली सियालदह देघाट अल्मोड़ा की मौत हो गई। मोहित का शव प्राथमिक चिकित्सालय भतरौंजखान में रखा गया है। वहीं घायल वाहन चालक संगम विहार नई दिल्ली का रहने वाला है, जिसका उपचार रामनगर अस्पताल में चल रहा है।

More in उत्तराखण्ड

Trending News