Connect with us

उत्तराखण्ड

वैज्ञानिक सुनीता ने बच्चों को चंद्रयान-3 के बारे में बताया

चौखुटिया (अल्मोड़ा)। बोनाफाइड पब्लिक स्कूल की 2006 बैच की छात्रा रहीं इसरो की वैज्ञानिक सुनीता आर्या ने स्कूल पहुंचकर अपने पुराने शिक्षक, प्रधानाचार्य आदि से आशीर्वाद लिया।. इस दौरान उन्होंने बच्चों को इसरो की ओर से छोड़े गए चंद्रयान-3 की सफलता के बारे में बताया। कहा कि यदि दृढ़ इच्छा शक्ति हो तो कोई भी आपको मंजिल पर जाने से नहीं रोक सकता। इसके अलावा बच्चों को विज्ञान से संबंधित कई जानकारियां दीं। वैज्ञानिक सुनीता ने अपनी उपलब्धि के लिए प्रधानाचार्य लक्ष्मी जोशी आदि को श्रेय दिया है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखण्ड

Trending News