Connect with us

उत्तराखण्ड

सुसाइड नोट लिखकर गायब हुई महिला…फिर जो हुआ, उड़ गई परिजनों और पुलिस की नींद।

काशीपुर शहर के जसपुर खुर्द इलाके की एक महिला सोमवार की सुबह सुसाइड नोट लिखकर गायब हो गई। काफी देर तक उसके न लौटने पर जब सुसाइड नोट परिजनों के हाथ लगा तो उनके होश उड़ गए। महिला के पति ने थाना आईटीआई पहुंचकर पुलिस को जानकारी दी। इस पर पुलिस की भी नींद उड़ गई। तरह-तरह की आशंकाओं के बीच महिला की जगह-जगह तलाश की जाने लगी। परिवार के लोगों ने रिश्तेदारों और अन्य सभी संभावित ठिकानों पर महिला के बारे में जानकारी ली, लेकिन कोई पता नहीं चल पाया। देर शाम महिला खुद ही लौट आई। जानकारी के अनुसार, जसपुर खुर्द क्षेत्र में रहने वाले एक परिवार के सदस्यों में संपत्ति के बंटवारे को लेकर आपस में विवाद चल रहा है। आज (सोमवार) सुबह भी परिजनों में किसी बात को लेकर कहासुनी हुई, जिस पर महिला ने सुसाइड नोट लिखा और गायब हो गई। कुछ देर तक तो परिजन यही सोचते रहे कि शायद महिला बाजार या पड़ोस में गई होगी। काफी देर तक जब पता नहीं चला तो उसकी तलाश शुरू हुई। इसी बीच महिला के पति के हाथ उसका लिखा एक सुसाइड नोट घर में मिला।

पुलिस के अनुसार महिला ने उसमें आत्महत्या करने जैसी बात लिखी थी। जैसे ही उसने अपने पिता और दादा को सुसाइड नोट के बारे में बताया तो वह डर गए। तत्काल सभी लोगों ने आईटीआई थाने में पहुंचकर पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी। पुलिस ने सुसाइड नोट पढ़ा तो मामले की जांच पड़ताल शुरू की गई।

इस दौरान बताया गया कि परिवार में संपत्ति का आपसी विवाद चल रहा है। संभवतया इस वजह से यह पत्र लिखा गया हो। पुलिस ने सारी संभावनाओं को तलाशते हुए महिला की जांच पड़ताल शुरू की। तलाश चल ही रही थी कि महिला खुद ही लौट आई। इस पर पुलिस और परिजन ने राहत की सांस ली। पुलिस ने सभी को समझा कर घर भेज दिया।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखण्ड

Trending News