Connect with us

उत्तराखण्ड

यहां पहाड़ से गिरे पत्थर से हुई कार की टक्कर, टक्कर के बाद 100 फीट नीचे नदी में गिरी कार, चार की मौत, दो घायल

उत्तरकाशी न्यूज़ – शुक्रवार को उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में एक भीषण हादसे की खबर सामने आई है। यहां एक कार पत्थर से टकराकर नदी में गिर गई। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों में तीन महिलाएं और एक बुजुर्ग व्यक्ति शामिल है। इस दुर्घटना में दो लोग घायल भी हुए हैं। मिली जानकारी के अनुसार यह सड़क हादसा गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर लालढांग के पास हुआ है। हादसे के समय कार उत्तरकाशी जिले से भटवाड़ी इलाके में द्वारी गांव की ओर जा रही थी।उत्तरकाशी जिले में हुई ये दुर्घटना बहुत ही वीभत्स थी। बताया जा रहा है की चलती हुई कार के सामने पहाड़ी से गिर रहा पत्थर आ गया। जिससे कार की टक्कर हो गई और कार अनियंत्रित होकर नीचे भागीरथी नदी में जा गिरी और चार लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में घायल हुए दो लोगों का इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बता दे कि हादसे के समय कार में कुल 6 लोग सवार थे। जिसमें से चार लोगों की मौत हो गई है।

पहाड़ी से गिरे पत्थर के अचानक सामने आ जाने के कारण कार पत्थर से टकरा गई। पत्थर से टकराने के बाद बगल में बह रही भागीरथी नदी में जा गिरी। दुर्घटना के बाद जिस नदी में कार गिरी है, उसकी गहराई राष्ट्रीय राजमार्ग से करीब 100 फीट नीचे है।

मिली जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि एक को हादसे के बाद अस्पताल ले जाया गया और उसने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि इस दुर्घटना में चालक समेत घायलों का उत्तरकाशी जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस हादसे में मृतकों की पहचान इंद्रा देवी उम्र 51 वर्ष, आशा देवी उम्र 40 वर्ष, दुर्गा देवी उम्र 58 वर्ष और कर्ण लाल के रूप में हुई है। हादसे में कार चालक आदित्य सिंह उम्र 26 वर्ष और लुदर सिंह घायल हुए हैं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखण्ड

Trending News