Connect with us

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड :- इंस्टाग्राम पर दोस्ती, फिर मेलजोल बढ़ाकर नाबालिग से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार।

अल्मोड़ा। जिले में फिर से किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी ने पहले इंस्टाग्राम पर दोस्ती की और मेलजोल बढ़ाकर नाबालिग को अपने झांसे में लेकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

तीन माह पूर्व हिमांशु उर्फ हेमंत सिंह(22), निवासी ग्राम बजेड़ी, पोस्ट धनियाकोट, बेतालघाट, नैनीताल की दोस्ती इंस्टाग्राम पर क्षेत्र की एक नाबालिग से हुई। दोनों में मेलजोल बढ़ा और वे एक-दूसरे से मिलने लगे। आरोपी हिमांशु ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर अपने झांसे में लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता के परिजनों को पता चलने पर बीते 26 नवंबर को उन्होंने राजस्व क्षेत्र उपराड़ी पहुंचकर आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। राजस्व पुलिस से यह मामला सिविल पुलिस को हस्तांतरित हुआ। तब से पुलिस आरोपी की खोजबीन में जुटी थी।
महिला थानाध्यक्ष मीना आर्या के नेतृत्व में बनी टीम ने बीते शनिवार को आरोपी को रानीखेत पुल, कालिका बैंड के पास से गिरफ्तार कर लिया। नाबालिग के अपने साथ घटी घटना परिजनों को बताते ही आरोपी फरार हो गया था। सीओ विमल प्रसाद ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद पॉक्सो एक्ट के तहत जेल भेज दिया है। पीड़िता का मेडिकल कराया गया। उसके साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। उसे परिजनों के सरंक्षण में दिया गया है। टीम में महिला कांस्टेबल सुदेश, कांस्टेबल राजीव जोशी, अनिल कुमार शामिल रहे ।

सोशल मीडिया दे रहा है महिला अपराध को बढ़ावा
अल्मोड़ा। जिले में महिला अपराध लगातार बढ़ रहा है। पुलिस से मिले आंकड़ों के अनुसार बीते एक साल में नाबालिग से दुष्कर्म के 25 मामले पंजीकृत हुए हैं। पुलिस के अनुसार अधिकांश मामलों में सोशल मीडिया के जरिए नाबालिगों को आरोपी आसानी से अपने झांसे में ले रहे हैं। महिला थानाध्यक्ष मीना आर्या ने बताया कि डिजिटल दौर में लड़कियां अधिकांश समय मोबाइल पर बिता रही हैं। इसी बात का कई लोग फायदा उठाकर उन्हें अपने झांसे में ले रहे हैं। बताया कि महिला अपराध को बढ़ावा मिलने का एक बड़ा कारण सोशल मीडिया भी है।

छह दिन पूर्व भी किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म की घटना आई थी सामने
अल्मोड़ा। छह दिन पूर्व स्कूल गई किशोरी को अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म करने की घटना सामने आई। पीड़िता के मौसा ने ही इस घटना को अंजाम दिया। जिले में लगातार बढ़ रही इस तरह की घटनाओं से महिला सुरक्षा पर सवाल उठने शुरू हो गए हैं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखण्ड

Trending News