Connect with us

उत्तराखण्ड

साली से हुईं आंखें चार, पत्नी ने पकड़ा रंगे हाथ, फिर पति को लगाई जमकर मार; आपबीती सुन पुलिस भी हैरान।

उत्तर प्रदेश :- पति को साली से प्यार हुआ तो पत्नी ने उसको जमकर मार लगाई। पति ने अपने छोटे भाई के साथ मिलकर महिला को घर से निकाल दिया। बृहस्पतिवार को महिला कंकरखेड़ा थाने पहुंची और आपबीती सुनाई। महिला ने पति के खिलाफ दहेज व देवर के खिलाफ छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए तहरीर दी।
कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी महिला की शादी तीन साल पहले सरधना रोड की एक कॉलोनी निवासी युवक से हुई थी। महिला ने पुलिस को बताया कि कुछ महीने पूर्व उसकी तबीयत खराब हो गई थी। अपनी देखभाल के लिए उसने अपनी छोटी बहन को घर बुला लिया था। इसी दौरान पति की उसकी छोटी बहन से आंखें चार हो गईं। एक दिन महिला ने दोनों को एक साथ पकड़ लिया। जब महिला को प्रेम-प्रसंग की जानकारी हुई तो बखेड़ा हो गया। उसने अपनी बहन को घर भेज दिया। इससे दंपती में तनाव हो गया। वहीं, बृहस्पतिवार को महिला ने पति को अपनी छोटी बहन से फोन पर बात करते हुए पकड़ लिया। इस दौरान महिला ने आपा खो दिया और पति की जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद पति और देवर ने महिला को घर से बाहर निकाल दिया। पीड़ित महिला ने परिजनों को फोन कर मामले की जानकारी दी।इसके बाद पीड़िता ने थाने पहुंचकर पति व ससुराल वालों के खिलाफ दहेज का आरोप लगाया। वहीं, देवर पर भी छेड़छाड़ करने का भी आरोप लगाया। कार्यवाहक थाना प्रभारी केपी सिंह का कहना है कि तहरीर मिल गई है। महिला के बयान दर्ज कर दिए गए हैं। जांच के बाद आगे कार्रवाई की जाएगी।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखण्ड

Trending News