उत्तराखण्ड
जसपुर के ग्राम पंचायत कार्यालय में तैनात JE को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार।
बीते रोज सतर्कता अधिष्ठान सेक्टर हल्द्वानी की टीम ने जसपुर के ग्राम पंचायत कार्यालय में तैनात JE को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए कुंडा से रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। इस मामले में एक अन्य अधिकारी के विरुद्ध भी कार्रवाई गतिमान है।
जानकारी के अनुसार, जसपुर क्षेत्र के एक रजिस्टर्ड ठेकेदार ने ब्लाक जसपुर में वाटर कूलर लगाने का कार्य किया था। आरोप है कि इस कार्य के भुगतान के एवज में जेई ने 20 हजार रुपये की मांग की गई थी। शिकायतकर्ता रिश्वत नहीं देना चाहता था, इसलिए उसने विजिलेंस के टोल फ्री नंबर पर मामले की शिकायत पंजीकृत कराई।