Connect with us

अंतरराष्ट्रीय

दक्षिण अफ्रीका की परिवहन मंत्री को बंदूकधारी बदमाशों ने लूटा, बेबस हो गए सुरक्षाकर्मी,

दक्षिण अफ्रीका से एक बहुत ही अनोखा मामला सामने आया है। यहां कुछ बदमाशों ने दक्षिण अफ्रीका के एक केंद्रीय मंत्री के सिर पर बंदूक रखा और उन्हें लूट लिया। आरोपियों ने केंद्रीय मंत्री के सुरक्षाकर्मियों को भी बेबस कर दिया सुनने पर यकीन नहीं हुआ न? लेकिन यह सच है। पुलिस अब बदमाशों की तलाश कर रही है। घटना जोहान्सबर्ग हाइवे की है। बता दें, मामला सोमवार का है लेकिन इसका खुलासा मंगलवार को हुआ। 

दक्षिण अफ्रीका पुलिस के अनुसार, केंद्रीय परिवहन मंत्री सिंदिसिवे चिकुंगा अपने सुरक्षा कर्मियों के साथ जोहान्सबर्ग हाइवे से गुजर रहीं थीं। इस दौरान उनकी कार पंचर हो गई, जिस वजह से केंद्रीय मंत्री के सुरक्षाकर्मी गाड़ी को साइड में खड़ा कर पंचर बनाने लगे। इसी दौरान तीन बदमाश बंदूक लेकर वहां पहुंचे। आरोपियों को देखते ही सुरक्षाकर्मी कुछ कर पाते इससे पहले बदमाशों ने ही सुरक्षा कर्मियों को बंदूक की नोंक पर जमीन पर उल्टा लिटा दिया। बदमाश यहीं नहीं थमे। उन्होंने केंद्रीय मंत्री चिकुंगा पर भी बंदूक तान दी। आरोपियों ने बंदूक की नोंक पर चिकुंगा से भी उनका निजी समान लूट लिया। आरोपियों की तलाश जारी

More in अंतरराष्ट्रीय

Trending News