Connect with us

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड :- यहां गृह कलेश के चलते पति ने पत्नी और बेटे पर डाला उबलता दूध।

रुद्रपुर में विवाद के चलते मायके में रह रही पत्नी की पति ने पिटाई कर दी। विरोध पर आरोपी ने बर्तन में उबल रहे दूध को पत्नी और बेटे पर उड़ेल दिया जिसमें दोनों झुलस गए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है।
वार्ड 13 रेशमबाड़ी निवासी लक्ष्मी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी शादी 13 साल पहले वीरपाल से हुई थी। लेकिन छह महीने से दोनों के बीच विवाद का मामला न्यायालय में चल रहा है। आए दिन पति उसके मायके में आकर उसे डराता धमकाता है और केस वापस करने के लिए दबाव बनाता है। मना करने पर पीटता है। 20 दिसंबर को वह मायके में अकेली थी। इसी बीच पति घर आया और गालियां देकर पीटने लगा। उसके बेटे हिमांशु ने बचाने की कोशिश की तो वीरपाल ने गैस पर उबल रहे दूध का भरा बर्तन बेटे और उस पर उड़ेल दिया। शोर सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखण्ड

Trending News