Connect with us

उत्तराखण्ड

ड्रीमर्स केयर फाउंडेशन के स्वास्थ्य व रक्तदान शिविर में 35 लोगों ने किया रक्तदान।

Ad

ड्रीमर्स केयर फाउंडेशन का विशाल स्वास्थ्य व रक्तदान शिविर संपन्न: 35 लोगों ने किया महादान, जनसेवा के साथ मनाया गया आयोजक दीपक पांडे का जन्मदिन

​किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़, दर्जा राज्य मंत्री उत्तम दत्ता व डॉ. जसविंदर गिल सहित शहर के दिग्गजों ने दी दीपक पांडे को जन्मदिन की ढेरों बधाई और हर संभव सहयोग का दिया आश्वासन

समाज सेवा और जन कल्याण के उद्देश्य से नवगठित ‘ड्रीमर्स केयर फाउंडेशन’ द्वारा मंगलवार (25 अगस्त) को शहर के सबसे बड़े व्यावसायिक केंद्र ‘मेट्रोपोलिस मॉल’ में एक विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं रक्तदान शिविर का अत्यंत सफल आयोजन किया गया। यह अवसर इसलिए भी बेहद खास और प्रेरणादायक रहा क्योंकि जनसेवा के इस महायज्ञ के बीच संस्था के संस्थापक व आयोजक दीपक पांडे का जन्मदिन भी बेहद सादगी और सेवाभाव के साथ मनाया गया।

​इस भव्य शिविर में जहां एक ओर विभिन्न चिकित्सा पद्धतियों के विशेषज्ञों ने लोगों के स्वास्थ्य की जांच की, वहीं युवाओं ने बढ़-चढ़कर रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश की। शिविर में कुल 35 लोगों ने रक्तदान कर महादान के इस संकल्प को पूरा किया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी राजनेताओं, समाजसेवियों और विभिन्न एनजीओ के प्रतिनिधियों ने दीपक पांडे को जन्मदिन की बधाइयां दीं और उनके इस निस्वार्थ प्रयास की सराहना की
कार्यक्रम में शिरकत करते हुए पांच बार के विधायक और वर्तमान किच्छा विधायक श्री तिलक राज बेहड़ ने संस्था के प्रयासों की भूरि-भूरि प्रशंसा की। उन्होंने आयोजक दीपक पांडे को उनके जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा, “अपने जन्मदिन को इस तरह समाज सेवा के रूप में मनाना युवाओं के लिए एक बेहतरीन मिसाल है। रक्तदान एक महादान है, जिससे हम किसी भी जरूरतमंद व्यक्ति की अनमोल जिंदगी बचा सकते हैं। इस तरह के जागरूक आयोजनों से न केवल लोगों में स्वास्थ्य के प्रति अवेयरनेस फैलती है, बल्कि पूरे समाज को एक नई और सकारात्मक दिशा भी मिलती है।” उन्होंने ड्रीमर्स केयर फाउंडेशन को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए शुभकामनाएं दीं।
उत्तराखंड सरकार में दर्जा राज्य मंत्री उत्तम दत्ता ने अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शिरकत की। उन्होंने शिविर की पूरी कार्यशैली का बहुत बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने दीपक पांडे को जन्मदिन की ढेरों बधाइयां देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। उत्तम दत्ता ने कहा, “समाज के आखिरी छोर पर बैठे जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य सेवाएं और मदद पहुँचाने का जो प्रयास यह संस्था कर रही है, वह अत्यंत वंदनीय है।” उन्होंने दीपक पांडे को आश्वस्त किया कि संस्था को जब भी उनकी आवश्यकता होगी, वह और सरकार हमेशा उनके साथ मजबूती से खड़े रहेंगे।
इस निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में कात्यायनी मेडिकल सेंटर हॉस्पिटल और शहीद उधम सिंह मेमोरियल ब्लड सेंटर मुख्य सहयोगी रहे। शिविर में एलोपैथी के साथ-साथ अन्य चिकित्सा पद्धतियों का अनूठा संगम देखने को मिला:
​होम्योपैथी कैलाश मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल के डॉ. पीयूष फुलारा ने शिविर में आए लोगों को होम्योपैथिक दवाओं से होने वाले स्थायी फायदों के बारे में विस्तार से जागरूक किया। ​दंत चिकित्सा: देवकी डेंटल क्लिनिक के डॉ. नितिन त्रिपाठी ने लोगों की जांच की और दांतों की सही देखभाल के तरीके बताए। ​न्यूरो थेरेपी: सीनियर न्यूरो थेरेपिस्ट प्रमोद राजपूत ने अपनी सेवाएं देते हुए कई मरीजों को मौके पर ही न्यूरो थेरेपी दी, जिससे उन्हें त्वरित आराम मिला। ​आयुर्वेद: बरेली से विशेष रूप से पधारे विशेषज्ञ अजय जैन ने आयुर्वेदिक विद्या के महत्व और जीवनशैली में आयुर्वेद को अपनाने के लाभों पर प्रकाश डाला। अंगदान जागरूकता: महाराजा अग्रसेन ग्लोबल चैरिटेबल ट्रस्ट व देव भूमि अंगदान केंद्र की ओर से एस. के. मित्तल ने लोगों को अंगदान (Organ Donation) के महापुण्य और इसके फायदों के प्रति जागरूक किया।

​डॉ. जसविंदर गिल ने दी जन्मदिन की बधाई और रक्तदाताओं का बढ़ाया मनोबल इस भव्य शिविर को सफल बनाने के लिए कात्यायनी मेडिकल सेंटर और शहीद उधम सिंह मेमोरियल ब्लड सेंटर की टीम ने अहम भूमिका निभाई। मेट्रोपोलिस मॉल के मैनेजर श्री देवीलाल, कात्यायनी मेडिकल सेंटर के डॉ. जसविंदर गिल, प्रमुख समाज सेविका नंदी चंदोला, ड्रीमर्स केयर फाउंडेशन की फाउंडर ममता पांडे और आयोजक दीपक पांडे ने सभी 35 रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र और स्मृति चिह्न भेंट कर उनका उत्साहवर्धन किया।
​इस अवसर पर डॉ. जसविंदर गिल सीनियर लैप्रोस्कोपिक सर्जन एवं प्रोक्टोलॉजिस्ट केएमसी हॉस्पिटल के डायरेक्टर ने दीपक पांडे को जन्मदिन की विशेष शुभकामनाएं देते हुए कहा, “आजकल के युवाओं में देश प्रेम और समाज सेवा की भावना काफी बढ़ रही है। दीपक पांडे ने अपने जन्मदिन पर जो यह अलख जगाई है और आज इतने सारे लोगों द्वारा किया गया रक्तदान इसी बात का प्रमाण है। हमारा प्रयास है कि स्वास्थ्य और जीवन रक्षा के ऐसे कार्यक्रम हम ड्रीमर्स केयर फाउंडेशन के साथ मिलकर निरंतर करते रहें।”
ड्रीमर्स केयर फाउंडेशन की फाउंडर ममता पांडे ने कार्यक्रम की सफलता पर कहा, “हमने बहुत ही कम समय में इस बड़े आयोजन की रूपरेखा तैयार की थी। शहर के कई प्रतिष्ठित प्रतिष्ठानों ने हम पर भरोसा जताया और खुलकर सपोर्ट किया।” उन्होंने विशेष रूप से रावल एजेंसी के ओनर हर्ष रावल, एडवांस टेंट के ओनर सुधीर अरोड़ा, और CAD इंस्टिट्यूट ऑफ एडवांस स्किल के ओनर मयंक श्रीवास्तव का आभार प्रकट करते हुए कहा, “इन प्रतिष्ठानों के भरपूर सहयोग से हमारे लिए कार्य करना बहुत आसान हो गया, लेकिन साथ ही हमारी जिम्मेदारी भी बढ़ गई है।”

​उन्होंने संकल्प लेते हुए कहा, “हमें आखिरी छोर में बैठे जरूरतमंद लोगों तक पहुंचना है। हमने यह प्रण लिया है कि हम अपने दैनिक रूटीन में से थोड़ा-थोड़ा समय इन सामाजिक कार्यों के लिए अवश्य निकालेंगे, ताकि समाज में एक नया और सकारात्मक बदलाव होता हुआ दिखे।

“दोपहर में ड्रीमर्स केयर फाउंडेशन की टीम ने गरीब और जरूरतमंद लोगों को भोजन वितरित कर की मिसाल कायम सादगी से मनाया ड्रीमर्स केयर फाउंडेशन के फाउंडर दीपक पांडे ने अपना जन्मदिन कार्यक्रम में फिल्म जगत के डायरेक्टर, राइटर और एक्टर अनुग्रह अग्निहोत्री ने पहुंचकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

सामाजिक एकजुटता का परिचय देते हुए शहर की कई अन्य समाजसेवी संस्थाओं ने भी कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और दीपक पांडे को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। इनमें मुख्य रूप से श्री गुरु रामदास जी सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष हरविंदर सिंह चुग, 'जिंदगी जिंदाबाद' संस्था के सदस्य, और जीवन ज्योति वेलफेयर ट्रस्ट की अध्यक्ष अलका अरोड़ा और भरत मेहरा आदि ने आकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई और नवगठित संस्था का हौसला बढ़ाया। कार्यक्रम सुबह 10:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक लगातार चलता रहा
मेट्रोपोलिस मॉल जैसे बड़े स्थान पर इतने वृहद कार्यक्रम को अनुशासित और सुचारू रूप से संपन्न कराने में ड्रीमर्स केयर फाउंडेशन की कोर टीम और स्वयंसेवकों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण रही। टीम के कर्मठ सदस्य कोषाध्यक्ष हरीश पांडे, सुमित पांडे, हेम पांडे, प्रज्वल पांडे, निखिल पांडे, यश पांडे और मयंक श्रीवास्तव, दीपशिखा फुलारा,प्रभात फुलारा,परिधि पांडे,जफर और सोहेल सहित कई अन्य युवाओं ने दिन-रात एक कर इस आयोजन को सफलता के मुकाम तक पहुँचाया।

More in उत्तराखण्ड

Trending News