Connect with us

उत्तराखण्ड

नैनीताल : रेड अलर्ट के चलते जनपद में 26 सितंबर को स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद, आदेश जारी ।

Ad

नैनीताल

भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा 25 सितंबर को जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार जनपद नैनीताल में 26 सितंबर को रेड अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने जिले में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा, गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने तथा 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना जताई है। वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर के चलते नदी-नालों और गधेरों में तेज जल प्रवाह तथा संवेदनशील क्षेत्रों में भूस्खलन की आशंका भी व्यक्त की गई है।

जिला मजिस्ट्रेट एवं अध्यक्ष, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ललित मोहन रयाल ने 26 सितंबर (शनिवार) को जनपद के सभी शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालयों में कक्षा एक से 12 तक की कक्षाओं के लिए एक दिवसीय अवकाश घोषित किया है। इसके साथ ही जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्र भी बंद रहेंगे साथ ही विद्यालयों में कार्यरत प्रधानाचार्य/प्रधानाध्यापक/शिक्षकण एवं कार्यालय स्टाफ हेतु भी अवकाश अनुमन्य रहेगा।
उन्होने कहा कि उक्त आदेश नैनीताल शहर क्षेत्रान्तर्गत संचालित आवसीय शैक्षणिक संस्थाओं एवं विद्यालयों पर लागू नही होगा, जहॉ छात्र-छात्राओं हेतु शैक्षणिक एवं आवसीय सुविधाएं एक ही परिसर में उपलब्ध है। उन्होने मुख्य शिक्षाधिकारी एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देश दिये है कि उपरोक्त समस्त शैक्षणिक संस्थाओं एवं आगनबाड़ी केन्द्रों में उक्त आदेश का अनुपालन कराना भी सुनिश्चित करें।

More in उत्तराखण्ड

Trending News