उत्तराखण्ड
Haldwani आरटीओ ऑफिस में चली गोली, मचा हड़कंप.
हल्द्वानी। आरटीओ कार्यालय परिसर में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब कर्मचारियों के आपसी विवाद के दौरान अचानक गोली चल गई। गोली कार्यालय में रखी एक अलमारी में जा लगी। घटना के बाद कार्यालय में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
बताया जा रहा है कि गोली चलाने वाला व्यक्ति आरटीओ कार्यालय का ही कर्मचारी है। गोली चलाने के बाद वह मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही मुखानी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
वहीं, घटना की जानकारी मिलने पर आरटीओ अधिकारी गुरुदेव सिंह भी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले से जुड़े तथ्यों की जानकारी जुटाई। गोली किस हथियार से चलाई गई और कर्मचारियों के बीच विवाद की वास्तविक वजह क्या थी, इसकी जांच की जा रही है। पुलिस फरार कर्मचारी की तलाश में जुटी है। मामले में आगे की कार्रवाई जांच के आधार पर की जाएगी।