Connect with us

उत्तराखण्ड

शव लेकर लमगड़ा जा रही एम्बुलेंन्स खाई में गिरने से व्यक्ति की मौत..

Ad

दिल्ली से शव लेकर लमगड़ा के बमनसाल गांव जा रहे परिजनों की एंबुलेंस क्षेत्र के कपकोट के पास अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 150 फुट नीचे गिर गई। हादसे में एक की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भर्ती कराया जबकि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

लमगड़ा के थानाध्यक्ष राहुल राठी ने बताया कि दिल्ली के एक अस्पताल में बमनसाल गांव के भुवन चंद उप्रेती (54) का उपचार चल रहा था। वे बरेली में आबकारी विभाग के अधिकारी थे। बृहस्पतिवार शाम उनका अस्पताल में निधन हो गया। उनकी पत्नी गंगा उप्रेती, परिजन रमा तिवारी, बहनोई विनोद कुमार भट्ट तथा एंबुलेंस के चालक सुनील कुमार शव लेकर बमनसाल गांव आ रहे थे।दोपहर करीब 12 बजे बारिश की वजह से लमगड़ा के पास सड़क धंस जाने से वाहन अनियंत्रित होकर करीब 150 फुट गहरी खाई में गिर गया। रमा तिवारी, चालक सुनील कुमार तथा विनोद कुमार भट्ट (47) घायल हो गए। इन सभी घायलों को अस्पताल ले जाया गया। देर शाम विनोद कुमार भट्ट निवासी ग्राम गेठिया, नैनीताल और हाल निवासी लाडो सराय दिल्ली की मौत हो गई। चालक समेत दो घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

More in उत्तराखण्ड

Trending News