उत्तराखण्ड
सीडीओ अरविन्द कुमार पाण्डे ने REAP परियोजना के अंतर्गत गरमपानी स्थित CLF कार्यालय का किया औचक निरीक्षण।
मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द कुमार पाण्डे ने REAP परियोजना के अंतर्गत गरमपानी स्थित CLF कार्यालय का किया औचक निरीक्षण।
मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द कुमार पाण्डे ने बुधवार को ग्रामीण उद्यम वेग वृद्धि परियोजना (REAP) के अंतर्गत विकासखंड बेतालघाट के गरमपानी स्थित CLF कार्यालय एवं आउटलेट का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान संज्ञान में आया कि REAP परियोजना के एरिया मैनेजर अवनीश पांडे द्वारा CLF कार्यालय हेतु किराए की संस्तुति की जा रही थी तथा जनपद स्तर से किराए की धनराशि CLF को उपलब्ध कराई जा रही थी, जबकि संबंधित CLF को कार्यालय भवन निःशुल्क आवंटित है। प्रारंभिक जांच में भीमताल एवं कोटाबाग क्षेत्रों में भी इसी प्रकार की अनियमितताओं के प्रकाश में आने की जानकारी प्राप्त हुई।
मुख्य विकास अधिकारी ने प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए संबंधित के विरुद्ध निलंबन की संस्तुति शासन को प्रेषित किए जाने के निर्देश दिए। साथ ही पूरे मामले की विस्तृत जांच कर दोषी पाए जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।
इसके उपरांत मुख्य विकास अधिकारी ने गरमपानी स्थित REAP आउटलेट का निरीक्षण कर उत्पादों के प्रदर्शन, विपणन एवं संचालन व्यवस्था का जायजा लिया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।
निरीक्षण के दौरान जिला विकास अधिकारी गोपाल गिरी गोस्वामी, सहायक परियोजना निदेशक चंदा फर्त्याल सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।


