Connect with us

उत्तराखण्ड

नकल माफिया हाकम सिंह को मिली हाई कोर्ट से जमानत।

Ad

नैनीताल हाईकोर्ट से नकल माफिया हाकम सिंह को जमानत मिल गई है। बता दें पटवारी भर्ती परीक्षा मामले में हाकम की गिरफ्तारी हुई थी। सबूत न मिलने पर हाकम को बेल मिल गई है।पटवारी भर्ती परीक्षा मामले में हाकम सिंह और उनके सहयोगी पंकज गौड़ को 20 सितंबर को गिरफ्तार किया था। दोनों पर भर्ती परीक्षा पास कराने का आरोप था। दोनों के खिलाफ कोई सबूत नहीं मिलने पर न्यायमूर्ति आलोक महरा की कोर्ट ने हाकम को जमानत पर रिहा करने के आदेश दे दिए हैं। जबकि पंकज गौड़ को 14 जनवरी को न्यायमूर्ति आशीष नैथानी की एकलपीठ में जमानत मंजूर कर दी थी।

More in उत्तराखण्ड

Trending News