Connect with us

उत्तराखण्ड

CBI अफसर बनकर साइबर ठगी, बुजुर्ग अधिकारी से 64.65 लाख की ठगे।

Ad

उत्तराखंड जलनिगम से सेवानिवृत्त एक बुजुर्ग अधिकारी को साइबर ठगों ने खुद को सीबीआई अधिकारी बताकर “डिजिटल अरेस्ट” में लिया और 64.65 लाख रुपये की भारी ठगी कर ली। ठगों ने मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में फंसाने और जेल भेजने की धमकी देकर उन्हें डराया।

पुलिस के अनुसार, 71 वर्षीय पीड़ित देहरादून के अजबपुर कलां क्षेत्र में रहते हैं। आरोपियों ने फोन कर बताया कि उनके नाम पर दिल्ली में एक फर्जी बैंक खाता खुला है, जिसका इस्तेमाल तस्करी में किया जा रहा है। इसके बाद पुलिस की वर्दी में एक व्यक्ति ने वीडियो कॉल कर उच्चतम न्यायालय का जाली वारंट दिखाया।

ठगों ने बैंक खातों में जमा रकम के “सत्यापन” का झांसा दिया और जांच पूरी होने पर पूरी राशि लौटाने का भरोसा दिलाया। डर और दबाव में आकर पीड़ित ने दिसंबर 2025 से जनवरी 2026 के बीच आरोपियों द्वारा बताए गए विभिन्न खातों में कुल 64,65,000 रुपये ट्रांसफर कर दिए। बाद में जब आरोपियों ने जमानत के नाम पर चार लाख रुपये और मांगे, तब पीड़ित को ठगी का अहसास हुआ। जांच जारी ।

More in उत्तराखण्ड

Trending News