Connect with us

उत्तराखण्ड

देहरादून: यहां सरकारी भूमि पर बनी अवैध मजार को धामी सरकार के बुलडोजर ने किया ध्वस्त।

Ad

उत्तराखंड के देहरादून शीशम बाड़ा में अवैध मजार ध्वस्त
सरकारी भूमि पर बनी अवैध संरचना को धामी सरकार के बुलडोजर ने हटाया।

देहरादून के मुख्यशहर से करीब बीस किमी दूर शिमला बाईपास में सरकारी भूमि पर बनी अवैध मजार को आज धामी सरकार के बुलडोजर ने ध्वस्त कर दिया। उक्त अवैध मजार को लेकर स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन को शिकायती पत्र भी दिए हुए थे।
जानकारी के मुताबिक विकासनगर परगना क्षेत्र में सरकारी भूमि पर बनी अवैध मजार को हटाने से पूर्व देहरादून जिला प्रशासन ने यहां दो हफ्ते पूर्व नोटिस चस्पा किया था।
नोटिस में विकासनगर एसडीएम कार्यालय में उक्त अवैध संरचना के भूमि ,निर्माण संबंधी दस्तावेज दिखाए जाने के बारे में जानकारी मांगी गई थी।
एसडीएम विनोद कुमार ने बताया कि जिला अधिकारी आशीष चौहान के द्वारा सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाओ अभियान की समीक्षा में उक्त अवैध संरचना को हटाए जाने के निर्णय के क्रम में कारवाई की गई और उक्त स्थान को अवैध कब्जे से मुक्त करवा दिया गया।
उल्लेखनीय है कि धामी सरकार ऐसी 588 अवैध मजारों को सरकारी जमीनों से अब तक हटा चुकी है।
उधर पिछले हफ्ते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी जिलाधिकारियों की बैठक कर सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान को तेज करने के निर्देश दिए थे। जिसके बाद सभी जिलों में ये अभियान तेज हुए है।

More in उत्तराखण्ड

Trending News