उत्तराखण्ड
डीएम ललित मोहन रयाल ने ईंधन बचाने की अपील।
हल्द्वानी: पेट्रोल और डीजल की बढ़ती खपत और पर्यावरण संरक्षण को लेकर प्रधानमंत्री के संदेश के बाद डीएम ललित मोहन रयाल ने ईंधन बचाने की अपील जारी की है। डीएम ने कहा कि छोटी-छोटी आदतों में बदलाव लाकर न केवल पेट्रोल-डीजल की बचत की जा सकती है, बल्कि प्रदूषण योगदान दिया जा सकता है।
डीएम ने सरकारी कर्मचारियों, निजी संस्थानों में कार्यरत लोगों और आम नागरिकों से कहा है कि जिनका कार्यालय या कार्यस्थल घर के नजदीक है, वह पैदल जाने की आदत अपनाएं। इससे स्वास्थ्य भी बेहतर रहेगा और ईंधन की अनावश्यक खपत भी रुकेगी। इसके अलावा लंबी दूरी तय करने वाले लोग कार पूलिंग का सहारा लें, ताकि एक ही वाहन से कई लोग सफर कर सकें। डीएम ने कहा कि ऊर्जा संरक्षण सामाजिक दायित्व भी है।