Connect with us

उत्तराखण्ड

यहां टायर फैक्ट्री और गोदाम में आग लगने से सैकड़ों टायर जलकर राख हुए और बिल्डिंग को भी नुकसान।

Ad

रुद्रपुर में तीनपानी के पास टायर की फैक्ट्री और गोदाम में आग धधक गई। आग से सैकड़ों टायर जलकर राख हो गए। वहीं बिल्डिंग ध्वस्त हो गई। दमकल टीम ने आग पर काबू पा लिया है। कनकपुर निवासी गुरप्रीत सिंह की बसंत विहार तीनपानी के पास भदईपुरा में गुरप्रीत इंटरप्राइजेज के नाम से टायरों की फैक्ट्री और गोदाम है। बृहस्पतिवार की रात वह गोदाम बंद कर अपने घर चले गए थे।
आज सुबह सात बजे के आसपास फैक्ट्री और गोदाम से लोगों को धुआं निकलता हुआ दिखा। उन्होंने इसकी जानकारी गुरप्रीत सिंह और दमकल विभाग को दी। सूचना पर दमकल के तीन-चार वाहन मौके पर पहुंच गए लेकिन तब तक आग विकराल रूप ले चुकी थी। यह देख दमकल कर्मियों ने आग बुझाने का प्रयास किया। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से वहां रखी एक बाइक के साथ ही कार, ट्रक, जीप, पिकअप आदि वाहनों के सैकड़ों टायर जल कर राख हो गए।
आग इतनी भीषण थी कि गोदाम की बिल्डिंग भी ध्वस्त हो गई। गुरप्रीत सिंह ने बताया कि उनकी फर्म पूरे कुमाऊं में टायरों की सप्लाई करती है। आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। सीएफओ इशान कटारिया ने बताया कि प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण शाट सर्किट माना जा रहा है। फिलहाल जांच की जा रही है।.

More in उत्तराखण्ड

Trending News