Connect with us

उत्तराखण्ड

भीमताल: 25 सूत्री कार्यक्रम की सीडीओ ने की समीक्षा, अधिकारियों को पोर्टल पर डाटा अपडेट करने के निर्देश।

Ad

मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार पांडेय ने की 25 सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा

हल्द्वानी

 मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार पांडेय ने शुक्रवार को 25 सूत्री कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा की। बैठक में पर्यटन, उद्यान, शहरी विकास, जल संस्थान, एलडीए, पशुपालन, वन, खाद्य, लोक निर्माण विभाग, खाद्य सुरक्षा, आबकारी, खनन एवं जीएसटी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने प्रतिभाग किया।

बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित विभागों से 25 सूत्री कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित योजनाओं की प्रगति, निर्धारित लक्ष्यों की स्थिति तथा पोर्टल पर दर्ज आंकड़ों की जानकारी ली। उन्होंने विभागवार प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को योजनाओं से संबंधित सूचनाओं एवं उपलब्धियों को पोर्टल पर नियमित रूप से अद्यतन करने के निर्देश दिए।

मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देशित किया कि सभी संबंधित विभाग अपनी-अपनी योजनाओं से संबंधित अद्यतन डाटा तत्काल पोर्टल पर अनिवार्य रूप से अपडेट करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि योजनाओं की प्रगति से संबंधित आंकड़ों को समयबद्ध एवं सही रूप से पोर्टल पर दर्ज किया जाए, ताकि 25 सूत्री कार्यक्रम की प्रभावी समीक्षा एवं अनुश्रवण सुनिश्चित किया जा सके।

उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि योजनाओं के निर्धारित लक्ष्यों की पूर्ति में तेजी लाते हुए प्रगति को नियमित रूप से अपडेट किया जाए तथा किसी भी स्तर पर डाटा अपडेट करने में लापरवाही न बरती जाए।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित बैठक में अपर जिलाधिकारी नैनीताल सौरभ असवाल, अपर जिलाधिकारी हल्द्वानी विवेक राय, जिला पर्यटन अधिकारी कीर्ति चंद्र आर्य, नगर आयुक्त परितोष वर्मा, पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. चंदन सिंह मर्तोलिया, आबकारी अधिकारी मीनाक्षी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

More in उत्तराखण्ड

Trending News