Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी: उपजिलाधिकारी कोर्ट पर विधायक सुमित जमीन में बैठे।

Ad

हल्द्वानी। उपजिलाधिकारी कोर्ट परिसर में लंबे समय से न्यायिक कार्य ठप रहने के विरोध में विधायक सुमित हृदयेश और पार्षद रवि जोशी ने धरना प्रदर्शन किया। दोनों जनप्रतिनिधि कोर्ट परिसर में जमीन पर बैठकर विरोध जताते नजर आए।

बताया जा रहा है कि उपजिलाधिकारी हल्द्वानी राहुल शाह के ट्रांसफर के बाद से कोर्ट का संचालन नियमित रूप से  से नहीं हो पा रहा है। इससे न सिर्फ वकीलों को बल्कि आम जनता को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। न्यायिक कार्य प्रभावित होने से कई मामलों की सुनवाई लंबित पड़ी है। धरने के दौरान विधायक सुमित हृदयेश ने कुमाऊं कमिश्नर और जिलाधिकारी से फोन पर बातचीत कर हालात से अवगत कराया और हल्द्वानी में शीघ्र नए एसडीएम की तैनाती की मांग

इस पर जिलाधिकारी ने आश्वासन दिया कि जल्द ही हल्द्वानी में नए एसडीएम की नियुक्ति कर दी जाएगी, ताकि कोर्ट का कार्य सुचारू रूप से संचालित हो सके।

More in उत्तराखण्ड

Trending News