उत्तराखण्ड
तिब्बत में भूकंप के कई झटके, 16 लोगों की मौत; 300 से अधिक मकान ढहे.
तिब्बत में गुरुवार, 22 अक्तूबर की रात भूकंप के तेज झटके दर्ज किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, क्षेत्र में 7.0 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया। इसके बाद भी कई बार धरती कांपी। एनसीएस के अनुसार, 16 भूकंपीय घटनाएं दर्ज हैं, जिनमें सबसे तेज झटका 7.0 तीव्रता का था।
केंद्र के मुताबिक, 22 अक्तूबर की रात 8:03 बजे 7.0 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया। इसके करीब 26 मिनट बाद, रात 8:29 बजे, 5.2 तीव्रता का एक और झटका रिकॉर्ड हुआ। इसके बाद रातभर 5.0 और उससे कम तीव्रता के कई झटके दर्ज किए गए। 23 अक्तूबर को रात 12:01 बजे 4.3 तीव्रता का झटका भी रिकॉर्ड हुआ। वहीं चीन में भी कई बार भूकंप के झटके महसूस हुए।
तिब्बत में भूकंप से 16 लोगों की मौत, 32 घायल
इस प्राकृतिक आपदा में कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई, जबकि 32 लोग घायल हो गए। चीन की सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने स्थानीय अधिकारियों के हवाले से यह जानकारी दी। रिपोर्ट के मुताबिक, भूकंप के झटकों से 300 से अधिक मकान ढह गए। यह भूकंप गुरुवार रात 10 बजकर 33 मिनट पर आया। घटना के बाद राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। अधिकारी नुकसान का आकलन करने में जुटे हैं।