Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी में ठगी करने वाले बड़े गिरोह का पुलिस ने किया खुलासा।

Ad

हल्द्वानी में ठगी करने वाले बड़े गिरोह का पुलिस ने किया खुलासा
7 करोड़ की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार


हल्द्वानी। पुलिस ने ठगी के एक बड़े गिरोह का खुलासा करते हुए करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी करने वाले दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से दी।

एसएसपी ने बताया कि आरोपी देवभूमि बहुद्देश्यीय स्वायत सहकारिता संस्था के नाम से लोगों को अधिक ब्याज का लालच देकर ठगी करते थे। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने करीब 7 करोड़ रुपये की ठगी को अंजाम दिया है।
पकड़े गए आरोपियों की पहचान हेम पंत और विकास दुर्गापाल के रूप में हुई है, जो हल्द्वानी के ही निवासी हैं। आरोपियों के खिलाफ रामनगर और मुखानी कोतवाली में कुल तीन मुकदमे दर्ज हैं।
पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने कई लोगों से निवेश के नाम पर धनराशि एकत्र की और बाद में रकम लौटाने से इंकार कर दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अब आरोपियों की संपत्तियों के जब्तीकरण और ध्वस्तीकरण की कार्रवाई भी करेगी।
एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी संस्था में निवेश करने से पहले उसकी वैधता की पूरी जानकारी अवश्य प्राप्त करें और अधिक लाभ के लालच में न आएं।

More in उत्तराखण्ड

Trending News