Connect with us

उत्तराखण्ड

डाक विभाग ने लॉन्च की अग्रिम आधार आरक्षण एट पोस्ट ऑफिस।

Ad

नैनीताल डाक विभाग की ओर से आज से आम जन की सुविधा के लिए अग्रिम आधार आरक्षण एट पोस्ट ऑफिस एप लांच की।

अब कोई भी व्यक्ति घर बैठे अपने समय के हिसाब से एप के माध्यम से स्लाट बुक कर सकता है। यह सुविधा अभी नैनीताल व उधमसिंह नगर के लिए है।

मंगलवार को डाक विभाग के मुख्यालय नैनीताल से एप का लांच किया गया। एप लांच करते हुए एसएसपी अमित दत्त ने बताया कि वर्तमान में डाक विभाग के 26 केंद्रों में आधार बनाए जा रहे हैं। बीते वर्ष 75000 आधार ट्रांजेक्शन से विभाग ने 50 लाख रुपया अर्जित किया। वर्ष 2026 में भी अब तक 16 लाख की आय अर्जित कर दी गई है। बताया कि आम तौर पर आधार केंद्रों पर लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कई बार लोगों को लंबी लाइनों में लगना पड़ता है। इन दिक्कतों को दूर करने के लिए विभागीय अधिकारियों इंद्र कुमार दास व शशि शेखर की ओर से एप बनाया गया है। बताया कि इस एप के माध्यम से कोई भी व्यक्ति घर बैठे मोबाइल के माध्यम से स्लॉट व टाइम बुक कर सकता है। साथ आधार अपडेट या नया आधार बनाने की जनाकारी एप पर एंट्री कर सकता है। जिसके बाद आधार केंद्र पर अपने समय के अनुसार वह आधार अपडेट या नया आधार बना सकता है। बताया कि बुधवार से लोग इस एप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं।

More in उत्तराखण्ड

Trending News