उत्तराखण्ड
बारिश के अलर्ट के बाद इस जिले में स्कूलों की छुट्टी, देखें आदेश।
ऊधमसिंहनगर जिले में लगातार हो रही बारिश और मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनी को देखते हुए जिला प्रशासन ने एहतियातन कल जिले के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया है। इस संबंध में डीएम नितिन भदौरिया ने मंगलवार को आदेश जारी किए हैं। यह आदेश सरकारी, सहायता प्राप्त एवं निजी स्कूलों पर समान रूप से लागू रहेगा।प्रशासन की ओर से बताया गया कि भारी बारिश के कारण जलभराव, फिसलन और आवागमन में दिक्कत की आशंका बनी हुई है।