Connect with us

उत्तराखण्ड

प्रदेश प्रवक्ता नीरज तिवारी ने कहा कि ग्रामीणों की सुरक्षा सर्वोपरि है, किसी भी प्रकार की लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं।

Ad

प्रदेश प्रवक्ता नीरज तिवारी का बयान

आज सूर्या गांव में बाघ के हमले में स्वर्गीय हंसी देवी पत्नी श्री लाल सिंह जी के अत्यंत दुखद निधन के उपरांत पीड़ित परिवार से भेंट कर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की एवं उन्हें ढांढस बंधाया। ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिवार को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की गई।

इस दौरान जनहित को सर्वोपरि रखते हुए प्रभागीय वनाधिकारी (DFO) सहित संबंधित विभागीय अधिकारियों से वार्ता कर निम्न मांगों को प्रमुखता से रखा गया—

  • आदमखोर वन्यजीव को तत्काल प्रभाव से पकड़ने अथवा आवश्यक कार्रवाई करते हुए समाप्त किया जाए
  • ग्रामीणों की सुरक्षा हेतु नियमित गश्त को और अधिक सुदृढ़ किया जाए
  • पशुओं के लिए पर्याप्त चारा उपलब्ध कराया जाए
  • गांव में सौर ऊर्जा लाइटों की व्यवस्था की जाए, जिससे रात्रि में सुरक्षा सुनिश्चित हो सके
  • सौर ऊर्जा आधारित फेंसिंग लगाकर गांव को सुरक्षित किया जाए

इसके अतिरिक्त, कालाढूंगी क्षेत्र के भूपेंद्र सिंह जी की हाथी के हमले में हुई मृत्यु अत्यंत दुःखद एवं चिंताजनक है। पीड़ित परिवार के निवास पर पहुंचकर उनसे भेंट की गई तथा प्रभागीय अधिकारी, रामनगर से वार्ता कर तत्काल मुआवजा उपलब्ध कराने, क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने एवं परिवार को हर संभव सहायता प्रदान करने की मांग की गई।

प्रदेश प्रवक्ता नीरज तिवारी ने कहा कि ग्रामीणों की सुरक्षा सर्वोपरि है और इस विषय में किसी भी प्रकार की लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रशासन से अपेक्षा है कि त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, जिससे भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।

More in उत्तराखण्ड

Trending News