Connect with us

उत्तराखण्ड

आज कई जिलों में घना कोहरा छाने का यलो अलर्ट, कोल्ड डे रहने के आसार।

Ad

मौसम विज्ञान केंद्र ने शुक्रवार को कई जिलों में घना कोहरा छाने का येलो अलर्ट जारी किया है। पूर्वानुमान के अनुसार देहरादून समेत हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर, नैनीताल, चंपावत व पौड़ी जिले में घना कोहरा छाएगा।

वहीं, ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार जिले के कुछ इलाकों में शीत दिवस की स्थिति रहने के आसार हैं। जबकि पर्वतीय क्षेत्रों में 20 व 21 दिसंबर को बारिश और बर्फबारी होने के आसार हैं। इसके बाद 22 से 24 दिसंबर तक प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहेगा।

बृहस्पतिवार के तापमान की बात करें तो दून का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री इजाफे के साथ 24.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। जबकि रात का न्यूनतम तापमान भी सामान्य से दो डिग्री बढ़ोतरी के साथ 9.5 डिग्री रहा। ऐसा ही हाल प्रदेश के अन्य इलाकों में रहा।

More in उत्तराखण्ड

Trending News