Connect with us

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड :- सेवानिवृत्त शिक्षक जोशी की हार्ट अटैक से मौत।

चंपावत में सेवानिवृत्त शिक्षक कमलाकांत जोशी (74) का सोमवार सुबह हार्ट अटैक से निधन हो गया। तबीयत बिगड़ने पर उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया लेकिन इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।तल्लादेश क्षेत्र निवासी सामाजिक कार्यकर्ता एवं पूर्व प्रधान विपिन जोशी और तामली शाखाा डाकघर के पोस्ट मास्टर भुवन जोशी के पिता कमलाकांत जोशी सामाजिक कार्यों में बढ़चढ़कर शिरकत करते थे। उनकी बहू हेमा जोशी जिला पंचायत की सदस्य रह चुकी हैं। उनका अंतिम संस्कार डिप्टेश्वर घाट में किया गया।चिता को मुखाग्नि दोनों बेटों ने दी। उनके निधन पर पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल, विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष शंकर दत्त पांडे, कांग्रेस जिलाध्यक्ष पूरन सिंह कठायत, श्याम सिंह कार्की, जिला बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष सुधीर साह, पूर्व चेयरमैन विजय वर्मा, पूर्व सभासद कैलाश पांडे आदि ने शोक जताया है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखण्ड

Trending News