Connect with us

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड के वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें दून अस्पताल में भर्ती कराया।

Ad

उत्तराखंड के वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की मंगलवार देर रात अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें दून अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार उन्हें सांस लेने में तकलीफ महसूस हुई, जिसके बाद परिजनों और समर्थकों ने तत्काल अस्पताल पहुंचाया।

अस्पताल सूत्रों के अनुसार डॉक्टरों की टीम उनकी स्वास्थ्य जांच में जुटी हुई है। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है, हालांकि एहतियातन उन्हें चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है।

हरीश रावत के अस्पताल में भर्ती होने की खबर फैलते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों में चिंता की लहर दौड़ गई। पार्टी नेताओं ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए उनके स्वास्थ्य पर लगातार नजर बनाए रखी है।

More in उत्तराखण्ड

Trending News