Connect with us

उत्तराखण्ड

विजिलेंस बड़ी कार्यवाही: यहां UPCL के JE 80 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार।

Ad

देहरादून में विजिलेंस की टीम ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई। टीम ने यूपीसीएल के जूनियर इंजीनियर को 80 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी अधिकारी उपभोक्ता से उसकी पत्नी के नाम पर खरीदे गए अपार्टमेंट में बिजली कनेक्शन दिलाने और विद्युत भार बढ़ाने के नाम पर अवैध धनराशि मांग रहा था। जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता ने सतर्कता अधिष्ठान में शिकायत दर्ज कराई थी कि पथरी बाग स्थित 33/11 केवी बिजली घर में तैनात अवर अभियंता अतुल कुमार उससे बिजली कनेक्शन जारी करने और लोड बढ़ाने की एवज में 80,000 रुपये की मांग कर रहा है। शिकायत की पुष्टि के बाद सतर्कता टीम ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया।

More in उत्तराखण्ड

Trending News