Connect with us

उत्तराखण्ड

शेयर मार्केट में बड़े मुनाफे के लालच में एक शिक्षक ने 25.40 लाख रुपये गंवाए।

Ad

रुद्रपुर। सरकार द्वारा अलग-अलग माध्यमों से साइबर ठगी के प्रति जागरूक करने के बावजूद लोग अपनी गाड़ी कमाई लालच में आकर गंवा रहे हैं।

ताजा मामला एक शिक्षक का है। शेयर मार्केट में बड़े मुनाफे के लालच में एक शिक्षक से 25.40 लाख रुपये गंवा दिए। पीड़ित की तहरीर पर साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन कुमाऊं परिक्षेत्र पंतनगर ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पीड़ित अल्मोड़ा निवासी शिक्षक द्वारा साइबर क्राइम पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार 9 जून को मनोज पटेल नामक व्यक्ति ने व्हाट्सएप कॉल कर खुद को एक प्रतिष्ठित ब्रोकरेज कंपनी से जुड़ा बताया। उसने शेयर मार्केट में कम निवेश पर अधिक मुनाफे का लालच दिया। इसके बाद उनकी बात जितेंद्र भाई स्टॉक नाम के कथित मैनेजर से कराई गई। आरोप है कि शुरुआत में उनसे 25 हजार रुपये का निवेश कराया गया। इसके बाद व्हाट्सएप पर फर्जी स्क्रीनशॉट भेजकर करीब डेढ़ लाख रुपये का मुनाफा दिखाया गया। भरोसा होने के कुछ समय बाद उन्हें यह कहकर डराया गया कि शेयर ट्रेडिंग में 32.33 लाख रुपये का नुकसान हो गया है और इसकी भरपाई के लिए अतिरिक्त धनराशि जमा करनी होगी। ठगों के झांसे में आकर उन्होंने और उनकी पत्नी ने एक्सिस बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक के खातों में कुल 25 लाख 40 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। बाद में जब न तो मुनाफा मिला और न ही मूल धन वापस हुआ, तब उन्हें अपने साथ हुई ठगी का एहसास हुआ। साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन कुमाऊं परिक्षेत्र पंतनगर के प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार ने बताया कि तहरीर पर अज्ञात आरोपियों पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

More in उत्तराखण्ड

Trending News