Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी के बैलबाबा टांडा रेंज पर एक बाइक सवार व्यक्ति पर जंगली जानवर का हमला।

Ad

हल्द्वानी के बैलबाबा टांडा रेंज क्षेत्र के समीप रविवार को एक बाइक सवार व्यक्ति पर जंगली जानवर द्वारा हमला किए जाने की सूचना प्राप्त हुई है। प्रत्यक्षदर्शी राहगीरों के अनुसार हमलावर वन्यजीव बाघ होने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण कर रही है तथा हमले की परिस्थितियों और हमलावर वन्यजीव की पहचान के लिए खोजबीन जारी है। घायल व्यक्ति की स्थिति और पहचान संबंधी जानकारी की भी पुष्टि की जा रही है।

नोट: बाघ के हमले की आधिकारिक पुष्टि वन विभाग द्वारा किया जाना शेष है।

More in उत्तराखण्ड

Trending News