उत्तराखण्ड
भीमताल: मानसखंड माला मिशन से संवरेगा छोटा कैलाश, जानिए क्या क्या होगा।
भीमताल क्षेत्र के पिनरौ स्थित छोटा कैलाश मंदिर स्थित है।
मानसखंड मंदिर माला मिशन के अंतर्गत भीमताल क्षेत्र स्थित छोटा कैलास को पर्यटन के प्रमुख आकर्षण के रूप में विकसित करने की दिशा में ठोस पहल शुरू हो गई है। सुंदरीकरण एवं आधारभूत ढांचे के विकास के लिए एक करोड़ रुपये, की धनराशि जारी कर दी गई है, जबकि परियोजना की कुल लागत 2.65 करोड़ रुपये निर्धारित है। पर्यटन विभाग की इस महत्वाकांक्षी योजना में कुमाऊं मंडल विकास निगम (केएमवीएन) को कार्यदायी संस्था नामित किया गया है, जो निर्माण कार्यों को गति देगा।
पिनरी में स्थित छोटा कैलास में महाशिवरात्रि में इस तरह उमड़ते हैं महाशिवरात्रि के दिन भव्य मेला लगता है। इसमें एक लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचते हैं, लेकिन इस मंदिर तक पहुंचने का पैदल मार्ग भी क्षतिग्रस्त है। श्रद्धालुओं को मंदिर तक पहुंचने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। इस समस्या के समाधान के लिए पर्यटन विभाग ने विशेष पहल की है। केएमवीएन के प्रोजेक्ट सेल आफिसर अनिल तड़ागी ने बताया कि बजट के लिए आदेश हुआ है। मंदिर में पारंपरिक शैली में गेट बनेगा और रेलिंग भी बनाई जाएंगी। रास्ते भी दुरुस्त किए जाएंगे। मंदिर के पीछे धर्मशाला को भी दुरुस्त किया जाएगा। इसके साथ ही मंदिर परिसर की दीवारों का भी सुंदरीकरण किया जाएगा। इसके साथ ही आस्था के प्रमुख केंद्र घोड़ाखाल में भी सुंदरीकरण का कार्य होना है। इसके लिए पर्यटन विभाग की ओर से 99.13 लाख रुपये जारी होने हैं। इसके लिए पहले चरण में 68 लाख रुपये की प्रथम किश्त जारी की है।