Connect with us

उत्तराखण्ड

RTO ऑफिस हल्द्वानी में जिलाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण। अधिकारियों में मचा हड़कप।

Ad

हल्द्वानी: आरटीओ कार्यालय में जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने अचानक छापेमारी की।

डीएम की कार्रवाई से विभागीय अधिकारियों के साथ-साथ दलालों में हड़कंप मच गया ।
डीएम ने आरटीओ कार्यालय के सभी अनुभागों का निरीक्षण किया और कर्मचारियों को नेम प्लेट व आई कार्ड अनिवार्य रूप से लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने विभाग में किसी भी कार्य की पेंडेंसी न रखने के निर्देश दिए।
डीएम ने कहा कि यदि कोई बाहरी व्यक्ति लाइसेंस या वाहन पंजीकरण जल्द कराने के नाम पर हस्तक्षेप करता है तो उसे परिसर से बाहर किया जाए और उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए। साथ ही आरटीओ कार्यालय में सीसीटीवी कैमरों और रिकॉर्ड सिस्टम को दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए, ताकि पारदर्शिता के साथ काम सुनिश्चित हो सके,इस दौरान आरटीओ हल्द्वानी गुरदेव सिंह समेत कई अन्य परिवहन विभाग के अधिकारी मौजूद थे।

More in उत्तराखण्ड

Trending News