Connect with us

उत्तराखण्ड

भीमताल के खुटानी में चलती बाइक पर झपटा गुलदार, बाइक की चैन में फंसा, देर रात तक क्षेत्र में अफरातफरी का माहौल।

Ad

भीमताल। खुटानी के पास देर सांय मंगलवार को गुलदार एक बाईक से टकरा गया। बाइक सवार ने बाल-बाल अपनी जान बचाई। इतना ही नहीं गुलदार बाइक की चेन में फंस गया। इससे आसपास अफरा तफरी मच गयी और दोनों ओर चार पहिया वाहनों की लाइन लग गयी।

बताया जा रहा है बाइक में दोनों पति-पत्नी थे। इसकी जानकारी वन विभाग को दी गयी। फिलहाल समाचार लिखे जाने तक वन विभाग का चिकित्सा दल नहीं पहुंचा था। विभाग द्वारा टेकुलाइज कर उसे रेस्क्यू सेंटर ले जाया जायेगा। देर रात तक मौके पर अफरातफरी का माहौल बना रहा। लोगों में डर का माहौल है।

More in उत्तराखण्ड

Trending News