Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी: मेयर ने लाभार्थियों को दी बधाई, जल्द साकार होगा पक्के मकान का सपना।

Ad

हल्द्वानी,

*प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के तहत नगर निगम हल्द्वानी के 182 लाभार्थियों को द्वितीय किश्त के रूप में एक लाख की धनराशि ऑनलाइन हस्तांतरित*

प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के अन्तर्गत जनपद के शहरी गरीब एवं मध्यम वर्ग के 182 परिवारों को किफायती एवं पक्के आवास उपलब्ध कराने के उद्देश्य से द्वितीय किश्त की धनराशि नगर निगम सभागार, हल्द्वानी में ऑनलाइन माध्यम से लाभार्थियों के बैंक खातों में हस्तांतरित की गई।
    मेयर गजराज सिंह बिष्ट ने बताया कि योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को प्रथम किश्त के सदुपयोग के पश्चात द्वितीय किश्त एक लाख जारी की गई है, ताकि निर्माण कार्य में तेजी लाई जा सके। उन्होंने कहा कि केन्द्र एवं राज्य सरकार की योजना के तहत  प्रत्येक पात्र परिवार को सम्मानजनक, सुरक्षित एवं पक्का आवास उपलब्ध हो। इसके लिए सरकार समाज के अन्तिम छोर के व्यक्ति को लाभान्वित कर रही है। उन्होंने बताया कि योजना के तहत लाभार्थियों को निर्धारित मानकों के अनुसार धनराशि का उपयोग कर समयबद्ध रूप से आवास निर्माण पूर्ण करना होगा।
 मेयर श्री बिष्ट ने बताया कि इस योजना के तहत हितग्राहियों को सहायता राशि या किश्तों का पैसा बिचौलियों या स्थानीय निकायों के माध्यम से नहीं, बल्कि सीधे उनके बैंक खातों में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डी.बी.टी.) के जरिए भेजा जाता है।
 मेयर ने सभी लाभार्थियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी और कहा कि जल्द ही आपका पक्के घर का सपना पूरा होगा और जीवन स्तर में बदलाव आएगा। 
 कार्यक्रम में सामाजिक विकास अधिकारी सुरेश अधिकारी, सहायक अभियंता नवल नौटियाल, पार्षद सचिन, रवि जोशी के साथ ही लाभार्थी उपस्थित थे।

More in उत्तराखण्ड

Trending News