Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी :- टिप्पर और कैंटर में जोरदार भिडंत, एक चालक गंभीर रूप से घायल…” दूसरा फरार”

रामपुर रोड में शुक्रवार रात कत्था फैक्ट्री के पास में कैंटर और टिप्पर में भिड़ंत हो गई। हादसे में टिप्पर चालक बबलू (45) गंभीर रूप से घायल हो गया है। दुर्घटना के बाद कैंटर चालक मौके से फरार हो गया। वहीं घायल को इलाज के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया है। घायल के सिर और पेट पर गंभीर चोट आई है और हालत नाजुक बनी हुई है। डॉक्टरों की टीम उपचार में जुटी हुई है। 

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार रात करीब साढ़े दस बजे कत्था फैक्ट्री के पास वाहन संख्या यूके 04 CA 3183 और वाहन संख्या यूके 04 CB 3649 आपस में भिड़ गए। हादसे में मुजफ्फनगार निवासी टिप्पर चालक बबलू को गंभीर चोट आई। दुर्घटना के बाद सड़क पर जाम लग गया।  

हादसे की सूचना मिलने पर टीपी नगर चौकी इंचार्ज सुशील जोशी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल को टिप्पर से बहार निकाला और सुशीला तिवारी अस्पताल भर्ती कराया। साथ ही सड़क पर लगे जाम को भी खुलवाया। बताया जा रहा है कि कैंटर और टिप्पर की तेज स्पीड होने के कारण जोरदार भिड़ंत हुई है

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखण्ड

Trending News