उत्तराखण्ड
यहां लेखाकार को विजिलेंस की टीम ने रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार।
जनपद अल्मोड़ा के लमगड़ा ब्लॉक कार्यालय में तैनात लेखाकार को विजिलेंस की टीम ने रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर बड़ा खुलासा किया है। आरोपी पर शौचालय निर्माण कार्य से जुड़ी फाइल आगे बढ़ाने और एफडीआर रिलीज कराने के नाम पर पैसे मांगने का आरोप है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता से उसके स्वीकृत तीन लाख रुपये के शौचालय निर्माण टेंडर की एफडीआर जारी करने के एवज में लेखाकार द्वारा रिश्वत की मांग की जा रही थी।