उत्तराखण्ड
यहां उरेडा के परियोजना अधिकारी को 40 हजार की रिश्वत लेते हुए किया गिरफ्ता।
बागेश्वर: सोलर प्लांटों की संयुक्त निरीक्षण रिपोर्ट को आगे बढ़ाने के बदले सतर्कता अधिष्ठान ने शुक्रवार को उत्तराखण्ड अक्षय ऊर्जा विभाग एजेंन्सी (उरेडा) के परियोजना अधिकारी को 40 हजार लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया।
जानकारी मुताबिक शिकायतकर्ता ने सतर्कता अधिष्ठान को बताया कि बागेश्वर में उरेडा में सोलर प्लांटों की संयुक्त निरीक्षण रिपोर्ट, कार्यालय में काफी समय से लंबित है।
रामनगर, नैनीताल निवासी परियोजना अधिकारी प्रति फाइल 10 से 15 हजार रुपये मांग रहा है। बताया कि वर्तमान में उसकी चार फाइलें लंबित हैं। इसके लिए उससे 40,000 रुपये मांगे जा रहे हैं। जांच में सतर्कता अधिष्ठान को शिकायत सही मिली।
ट्रैप टीम ने उरेडा कार्यालय बागेश्वर में रिश्वत लेते परियोजना अधिकारी को गिरफ्तार किया।