उत्तराखण्ड
वन विभाग की टीम ने इस क्षेत्र में एक तेंदुए को पकड़ा, रेस्क्यू सेंटर भेजा।
भीमताल। नैनीताल जिले में धारी के कुलोरी गांव के खुटियाखाल में एक महिला को मारने वाले तेंदुए के बाद से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। बुधवार को वन विभाग की टीम ने क्षेत्र में एक तेंदुए को पकड़ने के बाद रानीबाग रेस्क्यू सेंटर भेजा है।
वन विभाग की ओर से पकड़े गए तेंदुए का सैंपल जांच के लिए भेजा जाएगा। जांच रिपोर्ट के बाद ही पता चल पाएगा की पकड़ा गया तेंदुआ ही आदमखोर है या नहीं है। विधायक राम सिंह कैड़ा ने मौकै पर पहुंचकर अधिकारियों से क्षेत्र में गश्त जारी रखने को कहा है। साथ ही पिंजरे लगाए रखने को कहा है। एसडीओ ममता चंद ने बताया कि एक तेंदुए को पकड़ने के बाद रेस्क्यू सेंटर भेजा गया है।