उत्तराखण्ड
जंतवाल गांव में पकड़ा गया बाघ, ट्रेंकुलाइज कर रेस्क्यू सेंटर भेजा।
हल्द्वानी: रानीबाग क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से दहशत का कारण बने बाघ को वन विभाग ने आखिरकार पकड़ लिया है। जंतवालगांव में लगाए गए पिंजरे में बाघ के कैद होने के बाद उसे ट्रेंकुलाइज कर सुरक्षित रेस्क्यू सेंटर रानीबाग भेज दिया गया। बीते शुक्रवार को सूर्याजाला गांव में एक महिला को अपना शिकार बनाया था। घटना के बाद से बाघ गांव के आसपास ही घूम रहा था, जिससे ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ था। आज सोमवार की रात वन विभाग की टीम और एक्सपर्ट डॉक्टरों ने संयुक्त अभियान चलाकर बाघ को ट्रेंकुलाइज किया। ऑपरेशन सफल रहने के बाद बाघ को सुरक्षित रेस्क्यू सेंटर पहुंचाया गया।