Connect with us

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड: बारिश न होने से सता रही सूखी ठंड; अगले हफ्ते ऐसा रहेगा मौसम।

Ad

प्रदेश में बारिश न होने की वजह से पहाड़ से लेकर मैदान तक सूखी ठंड लोगों को परेशान कर रही है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है अगले कुछ समय तक प्रदेश भर में ऐसा ही मौसम देखने को मिलेगा। पोस्ट मानसून की बारिश न होने की वजह से दिन और रात के तापमान में अंतर देखने को मिल रहा है। सुबह-शाम ठंड बढ़ने के साथ मैदानी इलाकों में कोहरा छाने लगा है।

अधिकतम तापमान में गिरावट के चलते दिन के समय ठंड का एहसास होने लगा है, जबकि रात के समय न्यूनतम तापमान में गिरावट के चलते ठंड हो रही है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 26 नवंबर तक प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहेगा।

इसके अलावा बारिश की बात करें तो अकेले दून में नवंबर के महीने औसतन 9.5 एमएम बारिश होती है। लेकिन अभी तक यह आंकड़ा शून्य है। ऐसे ही प्रदेश भर में 4.4 एमएम बारिश होती है और वह भी शून्य है। ऐसे में मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि बारिश के बाद ही सूखी ठंड से राहत मिल सकती है। उधर बृहस्पतिवार के मौसम की बात करें तो दिन में देहरादून का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री बढ़ोतरी के साथ 27.4 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि न्यूनतम तापमान भी सामान्य से एक डिग्री इजाफे के साथ 11.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

More in उत्तराखण्ड

Trending News