Connect with us

उत्तराखण्ड

सीडीओ अरविंद कुमार पांडे की पहल रंग लाई, पहाड़ी व्यंजनों को मिलेगी नई पहचान; महिला समूहों की 17 फूड वैन को सांसद अजय भट्ट एवं राज्यसभा सांसद दिनेश आर्य ने हरी झंडी दिखाकर की रवाना।

Ad

नारी शक्ति सम्मेलन में महिला समूहों को मिली स्वरोजगार की सौगात, 17 फूड वैन को दिखाई हरी झंडी

सीडीओ अरविंद कुमार पांडे की पहल रंग लाई, पहाड़ी व्यंजनों को मिलेगी नई पहचान; महिला समूहों की 17 फूड वैन का शुभारंभ।

कालाढूंगी । नारी शक्ति सम्मेलन के अवसर पर विधानसभा क्षेत्र कालाढूंगी में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की गरिमामयी उपस्थिति में महिला सशक्तिकरण एवं ग्रामीण आजीविका को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई। ग्रामोत्थान (REAP-UGVS) परियोजना के अंतर्गत जनपद नैनीताल के विभिन्न विकासखंडों की महिला समूहों एवं सहकारिताओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए 17 वे-साइड ईटरी (फूड वैन) का शुभारंभ किया गया।

इस अवसर पर सांसद अजय भट्ट एवं राज्यसभा सांसद दिनेश आर्य ने हरी झंडी दिखाकर फूड वैन को रवाना किया।

मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द कुमार पांडे के मार्गदर्शन में शुरू की गई इस पहल से जनपद के सभी आठ विकासखंडों की महिला समूहों एवं सहकारिताओं को स्वरोजगार के नए अवसर उपलब्ध होंगे। फूड वैन के माध्यम से महिलाएं स्थानीय पहाड़ी व्यंजनों एवं मिलेट्स आधारित उत्पादों को आमजन तक पहुंचा सकेंगी। इससे पारंपरिक पहाड़ी खानपान को प्रोत्साहन मिलने के साथ ही महिला समूहों की आय में वृद्धि होगी और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

उन्होंने कहा कि इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना, उनके उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराना तथा स्थानीय संसाधनों एवं पारंपरिक व्यंजनों को नई पहचान दिलाना है। यह कार्यक्रम महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भर उत्तराखंड के संकल्प को धरातल पर उतारने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

More in उत्तराखण्ड

Trending News