Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- बुनियादी सुविधाओं को दुरुस्त करना प्राथमिकता, शहर की समस्याओं का होगा समाधान- नगर आयुक्त आशिमा गोयल

Ad

नगर निगम की नवनियुक्त नगर आयुक्त आईएएस आशिमा गोयल ने शहर की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने और आम जनता की समस्याओं के समाधान को अपनी प्राथमिकता बताया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि नगर निगम क्षेत्र में सफाई व्यवस्था, सीवर, कूड़ा निस्तारण और सड़कों से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के लिए योजनाबद्ध तरीके से काम किया जाएगा।

गुरुवार को नगर आयुक्त का कार्यभार संभालने के बाद निवर्तमान नगर आयुक्त परितोष वर्मा ने उन्हें कार्यभार सौंपा। इसके बाद पत्रकारों से बातचीत में आशिमा गोयल ने कहा कि शहर की बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करना उनकी प्राथमिकता रहेगी। आम नागरिकों को रोजाना होने वाली परेशानियों से राहत दिलाने के लिए जरूरत के अनुसार कार्ययोजना तैयार की जाएगी।

उन्होंने कहा कि नगर निगम के सामने कूड़ा निस्तारण एक बड़ी चुनौती है। ट्रंचिंग ग्राउंड में पहले से जमा कूड़े के निस्तारण के साथ ही प्रतिदिन निकलने वाले नए कूड़े का भी उचित प्रबंधन किया जाएगा। इसके लिए प्रभावी व्यवस्था विकसित करने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

नगर आयुक्त ने कहा कि शहर की स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने के साथ सीवर और सड़क संबंधी समस्याओं का भी प्राथमिकता से समाधान किया जाएगा। नगर निगम की कार्यप्रणाली को जनहित में अधिक प्रभावी बनाने और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए गंभीरता से प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि शहर की जरूरतों के अनुरूप योजनाएं तैयार कर विकास और व्यवस्थाओं में सुधार के लिए लगातार काम किया जाएगा।

More in उत्तराखण्ड

Trending News