उत्तराखण्ड
हल्द्वानी: सरस आजीविका मेले का भव्य शुभारंभ, महिला समूहों को मिलेगा व्यापक बाजार।
सरस आजीविका मेले का भव्य शुभारंभ, महिला समूहों को मिलेगा व्यापक बाजार
महिला सशक्तीकरण एवं ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए आयोजित मेले में बायर-सेलर मीट भी होगी





हल्द्वानी। एमबी इंटर कॉलेज मैदान में 03 दिसंबर तक आयोजित होने वाले दस दिवसीय सरस आजीविका मेले का मंगलवार को भव्य शुभारंभ राज्यसभा सांसद दिनेश आर्य एवं कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत ने संयुक्त रूप से फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर किया।
इस अवसर पर विधायक बंशीधर भगत ने कहा कि सरस आजीविका मेला महिला सशक्तीकरण एवं ग्रामीण आजीविका को प्रोत्साहित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। मेले का उद्देश्य स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार उत्पादों, हस्तशिल्प एवं कलाकृतियों को बाजार उपलब्ध कराने के साथ ही देश के विभिन्न राज्यों से आए समूहों को एक-दूसरे की कला, संस्कृति एवं कार्यशैली को जानने-समझने का अवसर प्रदान करना है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकल फॉर वोकल मंत्र को आत्मसात करते हुए मेले में बायर-सेलर मीट का आयोजन भी किया जा रहा है। इससे महिला स्वयं सहायता समूहों एवं ग्रामीण उद्यमियों को अपने उत्पादों की बिक्री के लिए व्यापक बाजार उपलब्ध होगा तथा उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत करने में मदद मिलेगी।
मेले के माध्यम से स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहन मिलने के साथ महिला समूहों को स्वरोजगार एवं उद्यमिता के नए अवसर प्राप्त होंगे।
कार्यकम में मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द कुमार पांडे,
