Connect with us

उत्तराखण्ड

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत की पहल पर बद्रीपुरा में गंदगी से मुक्त हुआ स्थान, नगर निगम ने किया सौंदर्यीकरण।

Ad

हल्द्वानी। कुमाऊं आयुक्त एवं मुख्यमंत्री सचिव दीपक रावत की पहल पर हल्द्वानी शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने की दिशा में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहे हैं। बद्रीपुरा में ट्रांसफॉर्मर के पास लंबे समय से गंदगी और अव्यवस्था से घिरे स्थान को नगर निगम ने साफ-सुथरा एवं आकर्षक स्वरूप प्रदान किया है।
जहां पहले कूड़े और गंदगी का अंबार लगा रहता था, वहां अब सुंदर एवं व्यवस्थित स्थान देखकर लोगों को सुखद अनुभूति हो रही है। इस बदलाव से क्षेत्र की तस्वीर बदली है और स्वच्छता के प्रति सकारात्मक संदेश भी प्रसारित हुआ है।
इस सराहनीय पहल के लिए नगर आयुक्त आशिमा गोयल एवं नगर निगम की पूरी टीम के प्रयासों की प्रशंसा की जा रही है। शहर के अन्य स्थानों पर भी इसी तरह स्वच्छता एवं सौंदर्यीकरण के कार्य किए जाने की दिशा में प्रयास जारी हैं।
कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत की पहल पर शहर में स्वच्छता, व्यवस्थाओं में सुधार और जनहित से जुड़े कार्यों को गति मिलने से हल्द्वानी को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने की दिशा में नए प्रयास किए जा रहे हैं।

More in उत्तराखण्ड

Trending News